⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी पंचानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में जानलेवा हमले के मामले में पंचानपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव साव गिरफ्तार .






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-​ पंचानपुर थाना क्षेत्र के टेपा गांव में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, गत 1 अगस्त 2026 को पीड़िता/वादी द्वारा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि उनके पिता शाम के समय नदी की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही संजीव साव अपने अन्य सहयोगियों के साथ आए और अकारण गाली-गलौज करने लगे। जब उनके पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने हत्या की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचानपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 1 अगस्त 2026 को ही पंचानपुर थाना कांड संख्या 134/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

​मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त संजीव साव (पिता- स्वर्गीय जगेश्वर साव, निवासी- टेपा, थाना- पंचानपुर, जिला- गया) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है, वहीं घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...