संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:- एससी/एसटी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए डोभी थाना पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवानंद यादव (पिता- रामसेवक यादव), निवासी ग्राम खैरा, थाना डोभी, जिला गया के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 3 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने खेत में काम कर रही थी, उसी दौरान देवानंद यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डोभी थाने में 3 अगस्त 2026 को कांड संख्या 190/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त देवानंद यादव को धर दबोचा। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही।

Post a Comment