संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP
गयाजी वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध हथियार रोधी अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंचानपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मोबाइल की फोटो से खुला राज
पुलिस को 5 अगस्त को सूचना मिली थी कि बेला मोड़ पर एक बाइक के साथ संदिग्ध युवक खड़े हैं। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर घेराबंदी कर शत्रुधन कुमार को दबोच लिया। जब शत्रुधन के मोबाइल की तलाशी ली गई, तो उसमें देशी कट्टे के साथ उसकी तस्वीर मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर शत्रुधन ने बताया कि उसने यह हथियार सचिन कुमार से फोटो खिंचवाने के लिए लिया था।
निशानदेही पर हुई सिलसिलेवार छापेमारी
शत्रुधन की निशानदेही पर पुलिस ने शहबाजपुर गांव में सचिन कुमार के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया कि उसने एक महीने पहले यह हथियार पंकज कुमार को दे दिया था। इसके बाद पुलिस ने पंकज कुमार के घर की घेराबंदी कर उसे भी धर दबोचा। पंकज की निशानदेही पर उसके घर के एक कोने में रखी अलमारी से प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
बरामद सामान
देशी कट्टा: 02
सिक्सर (रिवॉल्वर): -01
जिंदा कारतूस: -11
मोटरसाइकिल:- 01
मोबाइल फोन:- 01
गिरफ्तार अभियुक्त
शत्रुधन कुमार उर्फ फोनु उर्फ अंकित कुमार (पिता: -राजकुमार पासवान)
सचिन कुमार (पिता:- दुर्गा दास)
पंकज कुमार (पिता:- मुगेशर चौधरी)
(तीनों निवासी: ग्राम शहबाजपुर, थाना पंचानपुर, जिला गया)
मामले में पंचानपुर थाना कांड संख्या 137/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

Post a Comment