मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 06/07/2026 जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतन एवं महान शिक्षाविद् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार दिनांक 06/07/2026 औरंगाबाद के भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के अपने कार्यकाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम के सामुहिक गायन के साथ हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन शिक्षा, जनसेवा एवं राष्ट्र भक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने भारत की एकता, सम्मान और प्रगति के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। विधायक ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार डाॅ मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर लगी हुई है।
जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह कहा कि *एक देश में दो विधान,दो निशान एवं दो प्रधान नहीं चलेगा* का उद्घोष करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके आदर्श, त्याग और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाॅ मुखर्जी के योगदान को याद करते उनके सिद्धांतों एवं आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, सुनील सिंह, बिनोद सिह,टुना प्रसाद गुप्ता, चन्दन कुमार सिंह, उदय सिंह,भरत सिंह,रामरुप सिंह, बिनोद साह, दिवाकर मिश्रा, रामलाल पासवान एवं सुजीत सिंह वैगरह पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment