⚡ ब्रेकिंग News

पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पति, सास-ससुर गिरफ्तार, हत्या के लिए उकसाने वाला अपचारी किशोर भी पुलिस अभिरक्षा में.





महराजगंज। थाना चौक क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 में विवाहिता सीतारा की हत्या के मामले में महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हत्या के लिए उकसाने वाले एक अपचारी किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना शुरू की। जांच एवं साक्ष्य संकलन के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने रविवार को पति विक्रम उर्फ श्रवण, ससुर राजेन्द्र तथा सास भानमती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को सीतारा की हत्या के संबंध में थाना चौक पर मुकदमा संख्या 109/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इस त्वरित कार्रवाई को लेकर महराजगंज पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं शीघ्र कार्रवाई जारी रहेगी।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...