⚡ ब्रेकिंग News

मगध विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर विशेष व्याख्यान वक्ताओं ने बताया भारत का प्लेटो और कार्ल मार्क्स'। ​




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




​ATH NEWS 11 GROUP :-बोधगयाजी मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार 04 जुलाई को 'इतिहास के महामानव' स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय विवेकानंद विश्वगुरु के शिल्पकार था। ​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ. बालेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा कि स्वामी विवेकानंद आदि शंकराचार्य की बौद्धिकता, भगवान बुद्ध की करुणा और गीता के कर्मज्ञान का अनूठा समन्वय थे। उन्होंने भारतीय सभ्यता की प्राचीन आध्यात्मिक चेतना को आधुनिक संदर्भ में पुनर्जीवित कर युवाओं को एक नई दिशा दी। उनका मूल चिंतन 'अद्वैत वेदांत' था, जिसका सार सभी धार्मिक सद्गुणों का विलय है। डॉ. प्रसाद ने विवेकानंद को भारत का 'प्लेटो' और सामाजिक-सांस्कृतिक आंदोलन का 'कार्ल मार्क्स' बताते हुए कहा कि मात्र 39 वर्ष के अल्प जीवनकाल में उन्होंने मानवता को एक वैश्विक दृष्टि प्रदान की।

​इससे पूर्व, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार घोष ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। वहीं, प्रो. मो. एहतेशाम खान ने व्याख्यान के विषय की अवधारणा का परिचय कराया। ​कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. दिव्या मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका सिंह ने प्रस्तुत किया। इस विशेष अवसर पर डॉ. श्रद्धा ऋषि, डॉ. मो. शमशाद अंसारी, डॉ. लावण्या,अबिनाश कुमार, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. मिथलेश पासवान सहित शोधार्थी अर्चना, घनश्याम, पवन एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...