संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP
दिनांक-06/07/2026 को डेल्हा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नितील कुमार एवं सुजीत कुमार खरखुरा स्थित अपने घर में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) रखकर खरीद-बिक्री कर रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक नगर-02, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम में डेल्हा थानाध्यक्ष, डेल्हा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 64 नं० गुमटी खरखुरा स्थित नितील कुमार उर्फ नटवर के घर के पास पहुँचकर छापामारी करने लगे तो दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर घर से निकलकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों व्यक्तियों को पकड लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम पता क्रमशः 01. नितील कुमार उर्फ नटवर 02. सुजीत कुमार, दोनों पि० जितेन्द्र प्रसाद, सा० 64 नं० गुमटी खरखुरा, थाना डेल्हा, जिला गया बताया। तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति के घर का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में चौकी के नीचे काले रंग के प्लास्टिक के थैला में छिपाकर रखा हुआ 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) एवं बगल के कमरे की तलाशी लेने पर बालु के अंदर छुपाकर रखा हुआ 01 लोडेड देशी पिस्टल जिसके मैगजीन में 03 जिंदा कारतुस बरामद हुआ।
पकड़ाए दोनों व्यक्तियों से बरामद अवैध मादक पदार्थ एवं आर्म्स के बारे में पुछताछ करने पर कोई संतोष जनक जबाब नहीं दिया।
इस संबंध में डेल्हा थाना द्वारा कांड सं0-197/26, दिनांक-06/07/2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
नितील कुमार उर्फ नटवर,
सुजीत कुमार, दोनों पि० जितेन्द्र प्रसाद, सा० 64 नं० गुमटी खरखुरा, थाना डेल्हा, जिला
गया।
समान बरामद :-
गांजा- 930 ग्राम
देशी पिस्टल - 01
जिंदा कारतुस- 03

Post a Comment