⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बस्ती में रूट डायवर्जन लागू- 10 जुलाई को सुबह 7 से शाम 4 बजे तक बदलेगा यातायात.





संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.



बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 10 जुलाई 2026 को हर्रैया (जनपद बस्ती) में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू करते हुए रूट डायवर्जन की घोषणा की है। सुरक्षा एवं सुचारु यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन परिवर्तित रहेगा।


जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार बस्ती से लखनऊ जाने वाले सभी वाहन फुटहिया से कलवारी होते हुए रामजानकी मार्ग के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं गोरखपुर से आने वाले भारी वाहनों को फुटहिया से टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से भेजा जाएगा।


इसी प्रकार गोंडा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कप्तानगंज चौराहे से डायवर्ट कर रामजानकी मार्ग के रास्ते छावनी होकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। जबकि अयोध्या की ओर से आने वाले भारी वाहन छावनी स्थित रामजानकी तिराहे से रामजानकी मार्ग होते हुए कलवारी चौराहा, टांडा एवं बस्ती की ओर संचालित किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए प्रशासन ने गोपाल ढाबा, तहसील परिसर, लिटिल फ्लावर स्कूल, बी.आर. इंटर कॉलेज, थानेश्वर महादेव मंदिर (ई-रिक्शा पार्किंग), नेशनल इंटर कॉलेज, खंड विकास कार्यालय तथा आमा पांडेय स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट बस पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर आवागमन से बचें, जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...