⚡ ब्रेकिंग News

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का बड़ा फैसला NEET अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर कर सकेंगे फ्री बस यात्रा।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी दिनांक 20 /6/2026 

​बिहार सरकार के निर्देश पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने कल यानी 21/6/ 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा और सराहनीय फैसला लिया है। परीक्षा के दिन छात्रों को निगम की निर्धारित रूटों पर चलने वाली बसों में पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) यात्रा सुविधा दी जाएगी।

​एडमिट कार्ड की कॉपी दिखाना होगा अनिवार्य:-

​परिवहन निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए परीक्षार्थियों को बस में सफर के दौरान अपने NEET एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की एक छाया प्रति (फोटोकॉपी) और अपना अन्य आवश्यक विवरण बस में तैनात संवाहक (कंडक्टर) या कर्मी को सौंपना होगा। इसी दस्तावेज के सत्यापन के आधार पर उन्हें जीरो-कॉस्ट टिकट जारी किया जाएगा।

​गया के इन 6 परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष व्यवस्था:-

​गयाजी में बनाए गए कुल 12 परीक्षा केंद्रों में से 06 प्रमुख केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों के लिए गयाजी-औरंगाबाद मार्ग पर संचालित वाहनों में विशेष सुविधा दी गई है।

 इन केंद्रों में शामिल हैं:-

​गया कॉलेज, गया 04 परीक्षा केंद्र

​ओटीए (OTA) कैंपस, पहाड़पुर 01 परीक्षा केंद्र,

​बोधगयाजी : -01 परीक्षा केंद्र

​बसों की समय सारणी प्रस्थान का समय

​परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह से ही लगातार बसों के परिचालन का समय तय किया गया है, ताकि कोई भी छात्र केंद्र पर देर से न पहुंचे। बसों के खुलने का समय इस प्रकार है:-

​पूर्वाह्न सुबह 05:00, 05:30, 06:00, 06:15, 07:00, 08:00, 08:30, 09:05, 09:30, 09:50, 10:30 और 11:00 बजे।

​कर्मियों को दिए गए सख्त निर्देश, समय से पहुंचने की अपील

​निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दिन किसी भी छात्र को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी चालकों, संवाहकों और डिपो कर्मियों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए निर्धारित समय से थोड़ा पहले ही बस पड़ाव पर पहुंचने का प्रयास करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...