झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया।बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता के अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में कई महत्वपूर्ण निर्देश शिक्षकों को दिए गए।बीपीओ ने कहा कि सभी विद्यालय द्वारा प्रतिदिन एमडीएम का मैसेज करें नही की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहें।उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे विद्यालय हैं जहाँ पर बच्चों का आच्छादन बहुत कम हो रहा है । सभी विद्यालय प्रयास कार्यक्रम को लागू करते हुए बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाए।ई विद्यावाहनी व यू डाइस पोर्टल को हर समय अपडेट रखने का निर्देश दिए गए।वैसे विद्यालय प्रबंधन समिति जिनके गठन का तीन वर्ष पूर्ण हो गए हैं सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 2023 -24 व 2024 -25 के साइकिल योजना के ऑडिट को लेकर अद्यतन सूची की मांग किया गया। वर्तमान सत्र का बच्चों का कोटिवार व वर्गावार नामांकन प्रतिवेदन शनिवार तक जमा करने का निर्देश दिए गए। वर्ग 1 एवं 2 का पुस्तक उठाव तथा नोट बुक उठाव करने ,खराब चापानल व शौचालय की प्रतिवेदन उपलब्ध कराने ,सभी विद्यालय के बच्चों का अपार आईडी शत प्रतिशत बनाने ,वैसे बच्चे जिनका दोहरा नामांकन है उसका नाम काटने का निर्देश दिए गए। विद्यालय स्तर पर एफ एल एन कार्यक्रम शत प्रतिशत लागू करने का शख्त निर्देश दिए गए। लेखापाल रौशन कुमार तिर्की ने सभी विद्यालय प्रभारी से वर्तमान सत्र के वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों का बैंक खाता नम्बर जल्द उपलब्ध कराने की बात कहा गया ताकि पोशाक का राशि उनके खाते में भेजा जा सके।
बैठक में बीआरपी सुनील कुमार , लेखापाल रौशन कुमार तिर्की ,सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ,अरुण कुमार ,प्रभु राम ,मनोहर कुमार चौबे , एम आई एस प्रभारी मनीष कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में विद्यालय प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment