ATH NEWS 11 -उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के 30 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अब अंतिम नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही इन अधिकारियों को औपचारिक रूप से IPS कैडर में शामिल कर लिया जाएगा।1997 से 2000 बैच के अधिकारियों पर हुआ विचार.
यह पदोन्नति उन अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा में निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। इनमें वर्ष 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के PPS अधिकारियों के सेवा अभिलेख और कार्य मूल्यांकन की समीक्षा के बाद उनके नामों को IPS संवर्ग में शामिल करने की मंजूरी दी गई है। अब केवल राज्य सरकार और केंद्र की अंतिम अधिसूचना जारी होना शेष है, जिसके बाद ये अधिकारी औपचारिक रूप से भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बन जाएंगे।इन 30 PPS अधिकारियों को मिली पदोन्नति की स्वीकृति.
विभागीय पदोन्नति समिति ने जिन अधिकारियों के नामों को स्वीकृति दी है, उनमें शामिल हैं
सुरेश चंद्र रावत
शोएब इकबाल
राहुल मिठास
आलोक कुमार शर्मा
राजकुमार
महेश सिंह अत्री
विनीत भटनागर
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव
शशि शेखर सिंह
कुलदीप सिंह
ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद
हरेंद्र प्रताप यादव
वंश राज सिंह यादव
डॉ. कृष्णा गोपाल
मधुबन कुमार सिंह
कपिल देव सिंह
बलवंत कुमार चौधरी
राहुल श्रीवास्तव
राजेश कुमार पांडे
प्रीति बाला गुप्ता
विकास चंद्र त्रिपाठी
पूर्णेन्दु सिंह
हरेंद्र कुमार
मार्तंड प्रकाश सिंह
अभय नाथ त्रिपाठी
पवित्र मोहन त्रिपाठी
देवेश कुमार शर्मा
प्रशांत कुमार प्रसाद
डॉ. अरविंद कुमार
सिद्धार्थ वर्मा।


Post a Comment