देव से मो अरशद का रिपोर्ट.
ATH NEWS 11:-औरंगाबाद देव प्रखंड क्षेत्र में आज दिनांक 26/ 6/2026 दिन शुक्रवार को त्याग वा बलिदान का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल के बीच पूरे क्षेत्र में संपन्न हो गया इस अवसर पर दरगाह ही बीघा कर्बला पर ताजिए के साथ जुलूस निकाली गई हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर लोगों ने तलवारबाजी डंडा भला आदि शास्त्रों का प्रदर्शन किया गया जुलूस के दौरान कंन्तरी के लोगों ने हैरत अंगेज करतब भी दिखलाया मोहर्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से जुलूस निकली ताजिए जुलूस के आकर्षण के केंद्र बने रहे कहीं ताजिए में काबा, मुंबई के हाजी अली के पवित्र दरगाह, दिल्ली का जमा मस्जिद तो कहीं लखनऊ के इमामबाड़े की झलक देखी गई विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तमाम जुलूस देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए जुलूस के दौरान जहां लोगों ने हाथ में तिरंगा थाम रखा था वही देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए जुलूस के दौरान तिरंगा भी आकर्षण का केंद्र बना रहा वही रिवायत के मुताबिक इमाम हुसैन ने यजीद की सतह और उसकी नीतियों को अपनाने से मना कर दिया और अपने कुछ साथियों और परिवार के साथ मक्का से कूफा की ओर निकले लेकिन कर्बला के मैदान में उन्हें घेर लिया गया 10 मोहर्रम की सुबह इमाम हुसैन के खेमे को यह यजीद की विशाल सेना ने घेर रखा था ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार यजीद की सेना में हजारों सैनिक लगभग 30000 थे जबकि इमाम हुसैन के साथ केवल 70 से अधिक साथी थे यजीद ने इमाम हुसैन और उनके साथियों को खाना पीना बंद कर दिया जिसकी वजह से धीरे-धीरे उनके साथियों शहीद होते चले गए आखिर में इमाम हुसैन अकेले बचे उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए शहादत हासिल की इस जुलूस के दौरान देव के थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार, मनीष कुमार ए एस आई, राजेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ जगह-जगह पर मुस्तैद नजर आए वही थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि हुड़दंग करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा.

Post a Comment