⚡ ब्रेकिंग News

पियूष हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण किया और परिजनों से मिलकर आश्वासन दिया।






मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।आज दिनांक 07/05/2026 जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में गांव दिग्गी के पियूष कुमार का सनसनीखेज तरीके से खेत बधार में शव मिला।इसी घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और साथ ही पीड़ित परिवार से मिले और आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी व्यक्ति सम्मिलित होंगे,वह पकड़ा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से कहा कि पुलिस का सर्वप्रथम कार्य है कि जनता को न्याय दिलाना और भरोसा बनाए रखना।


पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी  को कहा कि इस हत्याकांड में जो भी व्यक्ति सम्मिलित हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इधर पुलिस अधीक्षक को देखकर परिजनों एवं ग्रामीणों को विश्वास हो रहा है पियूष कुमार के हत्या में सम्मिलित जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। अम्बरीष राहुल ने एसआईटी को कहा मोबाइल नेटवर्क, पब्लिक कनेक्शन, आधुनिक उपकरण को उपयोग कर घटना में सम्मिलित व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करें।


गांव, घर एवं आसपास के ग्रामीणों में शोक एवं आक्रोश के साथ पुलिस पर है निगाहें। पुलिस स्थिति को गंभीरता से समझते हुए,पग पग पर सोच समझकर कार्य कर रहे हैं। और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही घटना के उद्भेदन कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...