संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी जिले की गुरुआ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध करवाई ।
बीते 9 अप्रैल को गुरुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेपुरा गांव का एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने आरोपी राशीद आलम उर्फ राशीद अंसारी के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
निशानदेही पर बरामदगी:-
पूछताछ के दौरान राशीद ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वायरल फोटो में दिख रहा हथियार उसका ही है, जिसे उसने पुन्दौल गांव में एक अन्य व्यक्ति के पास छिपा रखा था। पुलिस ने जब वहां छापेमारी की, तो एक अन्य व्यक्ति प्लास्टिक की पन्नी फेंक कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर उस पन्नी से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ।
अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने और लोगों के मन में भय पैदा करने के लिए आर्म्स के साथ वीडियो अपलोड किया था। पुलिस ने कांड संख्या-134/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गया पुलिस ने जिले के युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या हथियारों का प्रदर्शन न करें। यह एक दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
राशीद आलम उर्फ राशीद अंसारी,
पि० स्व० अकबर अली, सा० सलेपुरा, थाना गुरूआ, जिला गया
बरामद सामान :-
* देशी कट्टा-01

Post a Comment