⚡ ब्रेकिंग News

एक तेज रफ्तार से दौड़ती डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई दर्दनाक मौत, पुत्र चालक गंभीर रूप से घायल ।

 




देव से मों अरशद का रिपोर्ट।



 एटीच न्यूज़ 11:-देव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर मध्य विद्यालय के समीप भीष्म सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया मृतका  की पहचान दिबरा थाना क्षेत्र के बनूआ पंचायत स्थित चोरिया गांव निवासी नूरजहां के रूप में हुई है ग्रामीणों ने बताया की नूरजहां अपने पुत्र मोहम्मद बरकत के साथ बाइक पर सवार होकर गैस सिलेंडर लेने के लिए देव स्थित एजेंसी जा रही थी जैसे ही वे चांदपुर मध्य विद्यालय के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइक से सड़क पर गिर पड़े और महिला डंपर के नीचे आ गई


जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घायल पुत्र मोहम्मद बरकत को स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र देव में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है हादसा के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई गोसाए ग्रामीणों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की मौके पर फायदा उठाकर डंपर चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा वहीं घटना की सूचना मिलते ही देव थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे डंपर को जप्त कर लिया उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में चिख पुकार मच गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...