⚡ ब्रेकिंग News

फोन के साथ ​गयाजी स्टेशन पर बंटी चढ़ा आरपीएफ के हत्थे, भये गिरफ्तार...


फोन के साथ ​गयाजी स्टेशन पर बंटी चढ़ा आरपीएफ के हत्थे, भये गिरफ्तार...


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर रविवार को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत रेल सुरक्षा बल (RPF) और सीआईबी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने स्टेशन परिसर से एक शातिर अपराधी को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई है।

​घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी---

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 5/04/2026 को उप-निरीक्षक जावेद एकबाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट गया, सीआईबी गया और सीपीडीएस की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्ती पर थी। इसी दौरान टिकट बुकिंग काउंटर बिल्डिंग के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाहर निकलता दिखाई दिया। सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया। ​पूछताछ में खुला राज,पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मो. शहनवाज़ उर्फ बंटी (उम्र 26 वर्ष), निवासी मुरारपुर, काली स्थान, थाना कोतवाली, जिला गया के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से दो कीमती मोबाइल फोन बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल स्टेशन पर यात्रियों से चोरी किए थे।

​इस कार्रवाई में आरपीएफ के उप-निरीक्षक जावेद एकबाल, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आर. के. सिंह, सर्वजीत राय और सीपीडीएस के उप-निरीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे। आरोपी को बरामद सामान के साथ जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 89/2026 दिनांक 5/04/2026, धारा 317(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...