संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6-7 के समीप से एक युवक को 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पोपी हस्क (अफीम का चूरा) के साथ गिरफ्तार किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2,55,000 रुपये आंकी गई है।
निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, संतोष कुमार सिंह व अन्य जवान शामिल थे, प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली एंड एफओबी के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बैग के साथ देखा गया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास मौजूद पिठ्ठू बैग और थैले से भारी मात्रा में पोपी हस्क पाउडर बरामद हुआ।
पकड़ा गया आरोपी छपरा का निवासी:-
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार (18 वर्ष), पिता- मेघनाथ साह, निवासी ग्राम- पिलखी, थाना- मशरख, जिला- छपरा (बिहार) के रूप में हुई है। वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर विधिवत कार्रवाई करने के पश्चात बरामद सामान और अभियुक्त को जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला की लिखित शिकायत के आधार पर गया जीआरपी थाने में कांड संख्या 88/2026 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18(सी)/20(बी) के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में आरपीएफ के साथ-साथ अपराध आसूचना शाखा (CIB) और जीआरपी के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment