मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 09/04/2025 राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर झारखंड से आ रही ट्रक के बारे में गुप्त जानकारी मिला की भारी मात्रा मादक पदार्थ गांजा आ रहा है। इस सूचना के आधार बनाकर अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज ने टीम गठित कर हरदत्ता के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर घेराबंदी कर ट्रक के इंतजार कर रहे थे। अचानक ट्रक जब आया तो थानाध्यक्ष ने ट्रक के रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने के फिराक में था लेकिन प्रशासन के मुस्तैदी देखकर ट्रक रुका। प्रशासन ने गाड़ी के तलाशी शुरू किया तो ट्रक के तहखाने में गांजा 591किलो बरामद हुआ। प्रशासन ने ट्रक सहित चालक को भी गिरफ्तार कर थाना लेकर आया। और कानूनी प्रक्रिया पुरा करते हुए जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार तस्कर के अब्दुल खान पिता स्वर्गीय नसरुल्ला खान रोहतास जिले के विक्रमगंज थानाक्षेत्र के रमनीबिगहा गांव के रहने वाले हैं। गाड़ी के तलाशी में बरामद सामान गाड़ी 1, गांजा 591किलो, नगदी 10780 रुपए बरामद हुआ। गुप्त सूचना मद्य निषेध पटना को मिला की झारखंड के रास्ते ट्रक से नशीले पदार्थ आ रहा है। इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल को पटना मद्य निषेध के द्वारा दिया गया। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज को दिया। जिला प्रशासन को इस अभियान में बड़ी कामयाबी मिला। प्रशासन ने इस अन्तर्राज्जीय नेटवर्क को उद्भेदन करने के लिए आगे की कारवाई भी शुरू कर दिया गया है।

Post a Comment