थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती। जनपद बस्ती के थाना कलवारी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए संभावित विवाद की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की। इस दौरान सूरज सोनकर (26 वर्ष), शनि सोनकर (21 वर्ष) और अमन सोनकर (19 वर्ष) निवासी कलवारी, थाना कलवारी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल संदीप यादव एवं कांस्टेबल विनीत यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment