⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :-भारी मात्रा में शराब बरामद, 6 तस्कर भये गिरफ्तार।


गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :-भारी मात्रा में शराब बरामद, 6 तस्कर भये गिरफ्तार।



 संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।





ATH NEWS 11 GROUP -वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बुनियादगंज थाना के द्वारा छापामारी कर 03 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। इस संबंध में बुनियादगंज थाना कांड संख्या-113/26, दिनांक-07/04/2026, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 थानाध्यक्ष इमामगंज थाना के द्वारा छापामारी कर 08 लीटर देशी महुआ शराब, 4.45 लीटर विदेशी शराब, 02-मोटरसाईकिल एवं 05- मोबाईल के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या-95/26, दिनांक 07/04/2026, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष छकरबंधा थाना के द्वारा छापामारी कर 17 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में छकरबंधा थाना कांड संख्या-12/26. दिनांक-07/04/2026, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष टनकुप्पा थाना के द्वारा छापामारी कर 436.5 लीटर विदेशी शराब एवं 01 बोलेरो चार चक्का वाहन बरामद किया गया। इस संबंध में टनकुप्पा थाना कांड संख्या-72/26, दिनांक-07/04/2026, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तारी :-

मनोज कुमार साव, पि० अर्जुन, सा० अलीपुर, थाना बुनियादगंज, जिला गया।

अभिषेक कुमार,पि० अदित्य साव,

राजकुमार, पि० स्व० योगेन्द्र साव, दोनों सा० थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद। कुन्दन कुमार, पि० मोहित साव, सा० पोखरी मंझौली, थाना सुहैल, सुरज कुमार,पि० सुरेन्द्र साव, सा० कमल बिगहा, थाना कोंच दोनों जिला गया। सुरेन्द्र यादव, पि० स्व० केशर यादव, सा० महोनिया, थाना छकरबंधा, जिला गया।


बरामदगी :-


देशी महुआ शराब- 28 लीटर


विदेशी शराब 440.95 लीटर


मोटरसाईकिल - 02


मोबाइल- 05


बोलेरो चार चक्का वाहन- 01

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...