⚡ ब्रेकिंग News

155 करोड़ की लागत से हो रहा सोन नदी में पुल का निर्माण अब केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं बल्कि क्षेत्र की आर्थिक का मजबूत आधार बनने जा रहा है- प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- झारखंड, बिहार ,यूपी,छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली करोड़ लोगों की लागत से बहु-प्रतीक्षित अब धरातल पर आकर लेने लगी है हां हम बात कर रहे हैं श्रीनगर से बिहार के पाण्डुका को जोड़ने वाला सोन नदी पर बन रहा उच्च स्तरीय आरसीसी पुल अब केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं बल्कि क्षेत्र की आर्थिक का मजबूत आधार बनने जा रहा है बुधवार को कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया लगभग रु 155 करोड़ की लागत से दोबारा शुरू हुए,1.5 किलोमीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े पुल का निर्माण कार्य अब निर्णायक दौर में चल रहा है निर्माण एजेंसी बीके गुप्ता कंपनी ने कमान संभालते ही काम में  पूर्व कि कम्पनी से तेजी दिखाई है वर्तमान में पुल के कुल 41 पिलर में से 33 का ढांचा खड़ा किया जा चुका है इंजीनियरों की टीम का मुख्य लक्ष्य मानसून की दस्तक से पहले पाइप कैंप और पीयर सॉफ्ट सब स्ट्रक्चर का काम पूरा करना है ताकि बरसात में जल स्तर बढ़ने के बावजूद काम की रफ्तार प्रभावित न हो निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय ने कहा कि यह पुल कांडी प्रखंड और पूरे गढ़वा के लिए विकास की नई किरण लिखेगी हमारी नजर एक-एक ईंट की गुणवत्ता पर है क्योंकि यह क्षेत्र के भविष्य का सवाल है मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि इस पुल के चालू होते ही बनारस दिल्ली और पटना का सफर करीब 150 किलोमीटर छोटा हो जाएगा। यह पुल न केवल झारखंड और बिहार को जोड़ेगा बल्कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भी एक सीधा कॉरिडोर प्रदान करेगा वर्तमान में श्रीनगर से पाण्डुका जाने में लगने वाले चार घंटे का समय घटकर मात्र 10 से 15 मिनट ही रह जाएगा साथ ही NH-19 और NH- 39 को सीधे जोड़कर एक बड़ा व्यापारिक गलियारा को तैयार करेगा इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ,अनूप कुमार पासवान,मुन्ना अंसारी ,उदय शर्मा ,सहित दर्जनों ग्रामीण ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताया यदि निर्माण इस गति से जारी रहा तो अगले 30 महीना में गढ़वा जिला के लिए यह पुल बड़े एवं छोटे व्यापारियों के साथ साथ आम जनता के लिए राह आसान हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...