संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-10/4/2026 को जब आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर राजकीय रेल पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पूर्वी फुट ओवर ब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपक सिंह (26 वर्ष), पिता- स्व. सूर्यनाथ सिंह, निवासी- काउप, थाना- चारपोखरी भोजपुरके रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ।
तकनीकी जांच और छापेमारी से खुला राज रेल पुलिस उपाधीक्षक दानापुर, श्रीमती कंचन राज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और मानवीय अनुसंधान शुरू किया। दीपक सिंह के स्वीकारोक्ति बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित कसाई टोला में छापेमारी की गई। वहां से गिरोह के दूसरे सदस्य तसलीम (19 वर्ष), पिता- इरसाद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। तसलीम के घर से विभिन्न कंपनियों के 15 और महंगे स्मार्टफोन बरामद हुए।
कानूनी कार्रवाई और टीम की उपलब्धि
इस मामले में रेल थाना आरा में कांड संख्या- 91/26, धारा- 317 (5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
दीपक सिंह चारपोखरी, भोजपुर
तसलीम नगर थाना, भोजपुर
बरामदगी:-
कुल 16 स्क्रीन टच मोबाइल।
===================
मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तार।
रेल पुलिस अधीक्षक पटना, अनन्त कुमार राय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दानापुर रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल आर पी एफ को बड़ी सफलता हाथ लगी।
10 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 07-45 बजे दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को तेजी से भागते हुए देखा। संदेह होने पर पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के 3 स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-
हिमांशु कुमार वैशाली,
राहुल सिंह पटना,
राजेश सिंह पुरुलिया,
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक (दानापुर) श्रीमती कंचन राज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में छापेमारी कर गिरोह के सरगना राम मोनू उर्फ बंदन कुमार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है।
इस मामले में रेल थाना दानापुर में कांड संख्या-114/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद कुल 4 मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है।

Post a Comment