⚡ ब्रेकिंग News

​ट्रेन पकड़ने के लिए फैलाई बम की अफवाह, पंजाब मेल छुटी तो युवक ने रची साजिश, मोकामा में हुआ गिरफ्तार।


​ट्रेन पकड़ने के लिए फैलाई बम की अफवाह, पंजाब मेल छुटी तो युवक ने रची साजिश, मोकामा में हुआ गिरफ्तार।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP :-पटना राजकीय रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए उसमें बम होने की झूठी अफवाह फैला दी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीपन भट्टाचार्य (44 वर्ष), पिता- स्व. अधीश चन्द्र भट्टाचार्य, निवासी- राधार घाट, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

​क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को आरोपी को अपने साथियों के साथ गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से अंबाला कैंट जाना था। प्रदीपन के साथी तो ट्रेन में सवार हो गए, लेकिन उसे हावड़ा स्टेशन पहुँचने में देरी हो गई और ट्रेन खुल गई। ​शराब के नशे में बनाई योजना

ट्रेन छूटने के बाद आरोपी ने हावड़ा के एक होटल में शराब का सेवन किया। वहां उसने योजना बनाई कि अगर ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी जाए, तो ट्रेन कहीं न कहीं रुक जाएगी और वह उसे पकड़ सकेगा। इसी साजिश के तहत उसने अपने मोबाइल से बम की अफवाह फैला दी। इसके बाद वह कालका मेल पकड़कर बर्द्धमान स्टेशन पहुँचा और वहां खड़ी पंजाब मेल में सवार हो गया।


​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

बम की सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। रेल पुलिस ने तकनीकी सहयोग से लोकेशन ट्रैक की और आरोपी को मोकामा के पास धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने जान-बूझकर और सुनियोजित तरीके से यह अफवाह फैलाई थी। पुलिस ने उसके पास से वह टच स्क्रीन मोबाइल भी बरामद कर लिया है जिससे कॉल की गई थी।

​छापेमारी टीम।

इस सफल कार्रवाई में रेल पटना के वरीय पुलिस उपाधीक्षक भाष्कर रंजन, मोकामा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रबिन्द्र यादव और रेल थानाध्यक्ष नितीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...