संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी 11 /4/2026 को गयाजी जिले के भू-अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकार के पीठासीन पदाधिकारी डॉ० रमेश चंद्र द्विवेदी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शनिवार को एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:--
समारोह में मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) दीपक चंद्र देव, प्रशासी पदाधिकारी धनंजय कुमार, नाजिर देवदत प्रसाद देव और आशुलिपिक पंकज कुमार उपस्थित थे। साथ ही पेशकार आदित्य कुमार, लिपिक गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के लिपिक रघुवंश मणि, कार्यपालक सहायक सफीना बानो और कार्यालय कर्मी मिंटू अहमद सहित कई अन्य कर्मियों ने डॉ० द्विवेदी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उपलब्धियों से भरा कार्यकाल:---
विदित हो कि डॉ० रमेश चंद्र द्विवेदी ने 11 अप्रैल 2023 को इस प्राधिकार में योगदान दिया था। वे पूर्व में न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग द्वारा उन्हें तीन वर्षों के लिए गया में नियुक्त किया गया था।
उनके कार्यकाल की प्रमुख विशेषताएँ:-
कार्यक्षेत्र: उन्होंने मगध प्रमंडल के पांचों जिलों - गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल के भूमि संबंधी वादों की सुनवाई की।
अपने तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने 1700 से अधिक जटिल मामलों का त्वरित निष्पादन किया।भू-अर्जन कार्यालयों से अनिर्णित मामलों को सीधे उनके प्राधिकार में भेजा जाता था, जहाँ उन्होंने पारदर्शिता के साथ न्याय सुनिश्चित किया।
सम्मान और शुभकामनाएँ:----
विदाई संबोधन में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव ने कहा कि डॉ० द्विवेदी का कार्यकाल अत्यंत स्वच्छ और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने न्याय प्रक्रिया को सुलभ बनाने में जो योगदान दिया है, उसे सदैव याद रखा जाएगा। सभी कर्मियों ने उनके स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदा किया।

Post a Comment