गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के दरिदह में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह संगीतमयी श्री राम कथा के अंतर्गत रविवार को भव्य जलयात्रा का आयोजन किया गया। जलयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे माहौल में भक्ति की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान पप्पू सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी चंचल देवी ने सोन नदी से विधिवत जल भरकर श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा में भाग लिया। जलयात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर परिसर पहुंची, जहां मुख्य पुजारी पंडित जयप्रकाश मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल का विधिवत स्थापना कराया गया।
विद्वान पंडितों के सानिध्य में यज्ञ अनुष्ठान संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, हवन एवं संगीतमयी श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।और रात्रि में रासलीला का आयोजन किया गया है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

Post a Comment