सासाराम:- जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लॉ की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
पुलिस के अनुसार परिजनों तथा छात्रा के साथियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही तकनीकी जांच भी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जिससे कई सवाल भी उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment