संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-आज दिनांक 12/3/2026 को जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में गैस एजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में डोमेस्टिक एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करना था आम जनता की शिकायतों और सूचनाओं के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उपभोक्ता दूरभाष संख्या 0631-2222253 पर सुबह 07 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा 13 मार्च 2026 से निरंतर कार्य करेगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इस कंट्रोल रूम का नोडल ऑफिसर बनाया गया है, जो सीधे गैस एजेंसियों से समन्वय कर समस्याओं का तुरंत निदान कराएंगे। जनपद पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस की बुकिंग और अगली डिलीवरी के बीच 25 दिनों का अंतराल निर्धारित है। वर्तमान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इसी आधार पर आपूर्ति की जा रही है। गया में कुल 67 डिस्ट्रीब्यूटर्स (BPCL-27, HPCL-16, IOCL-24) के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है।
वितरण का नियम: गैस का वितरण 'पहले आओ, पहले पाओ' (फर्स्ट Come, फर्स्ट आउट ) के आधार पर किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी गैस गोदाम या ऑफिस पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और न ही दबाव बनाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी केंद्रों पर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Post a Comment