⚡ ब्रेकिंग News

डीजल–पेट्रोल और एलपीजी की जमाखोरी पर सख्ती, प्रशासन ने दी चेतावनी।



महराजगंज। जनपद में डीजल–पेट्रोल और एलपीजी गैस की निर्बाध और सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में डीजल–पेट्रोल की बिक्री भंडारण के उद्देश्य से नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे उपभोक्ताओं को केवल आवश्यकता के अनुरूप ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराएं तथा किसी प्रकार की जमाखोरी या अनावश्यक बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति केवल ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर की जाए और उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जनपद में डीजल–पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। इसलिए आमजन किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन व गैस की खरीद करें।

प्रशासन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी आवश्यक वस्तुएं आम जनता को सहज और सुगम तरीके से उपलब्ध हों। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है और यदि कहीं भी कालाबाजारी, जमाखोरी या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से डीजल–पेट्रोल और गैस का संग्रह न करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर और आसानी से आवश्यक संसाधन मिल सकें।

      प्रभारी महराजगंज 

       कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...