⚡ ब्रेकिंग News

सीएचसी परतावल में पत्रकार से अभद्रता, कॉलर पकड़कर दी जान से मारने की धमकी.




महराजगंज-सीएचसी परतावल में रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार से अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंच गए। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परतावल, थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 तिवारी टोला निवासी आनन्द कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक समाचार पत्र के पत्रकार हैं। आरोप है कि 8 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह सीएचसी परतावल में रिपोर्टिंग के सिलसिले में मौजूद थे। उसी दौरान कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी शम्भू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि उसी समय कुछ युवक मारपीट की घटना में घायल होकर इलाज कराने अस्पताल आए थे। पत्रकार द्वारा घटना की जानकारी लेने के उद्देश्य से मारपीट का कारण पूछे जाने पर शम्भू सिंह नाराज हो गए और अपशब्द कहने लगे। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो उन्होंने खुद को ठेकेदार बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ आए दो युवकों ने पत्रकार का कॉलर पकड़ लिया और वहां से चले जाने के लिए धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। खुद को अकेला और असहाय महसूस करते हुए पत्रकार वहां से निकल गया। बाद में उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इस मामले में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...