⚡ ब्रेकिंग News

चैत नवरात्रि मेले को ले प्रशासन अलर्ट, लेहड़ा मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था पर हुई अहम बैठक।

चैत नवरात्रि मेले को ले प्रशासन अलर्ट, लेहड़ा मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था पर हुई अहम बैठक।


महराजगंज:-आगामी चैत नवरात्रि के अवसर पर थाना बृजमनगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर में लगने वाले पारंपरिक मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकारी फरेंदा और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में अधिकारियों, पुलिस बल तथा स्थानीय प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने निर्देश दिया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही पुलिस को भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में थाना बृजमनगंज पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे और मेले को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...