⚡ ब्रेकिंग News

बलियारी पंचायत के बरवाडीह टोला में एक फिर मची कोहराम आखिर क्यों आइए जानते हैं ख़बर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी पंचायत अंतर्गत बरवाडीह टोला में शनिवार को उस वक्त कोहराम मच गई, जब सोन नदी के किनारे एक 36 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बरवाडीह निवासी प्रयाग राम के पुत्र कौशल कुमार पासवान  (उदल पासवान) के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल कुमार पासवान बीते 12 मार्च को घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की और सगे-संबंधियों के यहाँ भी पता लगाया, पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार दोपहर को बरवाडीह स्कूल के समीप सोन नदी किनारे गाय चरवाहों ने एक शव पानी में तैरते देखा, जिसकी सूचना क्षेत्र में की आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुँचे मृतक के भाई अर्जुन कुमार पासवान ने शव की शिनाख्त करते हुए अपने भाई के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना के एसआई अरविंद कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया है। प्राथमिक जांच और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पानी में डूबने से मौत होने की आंशका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है। कौशल के पिता प्रयाग राम पिछले कई वर्षों से हृदय रोग व पैरालाइसिस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। घर में कौशल ही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी शांति देवी और 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी को छोड़ गया है। घटना के समय पत्नी अपने मायके में एक शादी समारोह में गई थी, जो पति की मौत की खबर सुनते ही बदहवास हालत में गाँव पहुँच रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, 20 हजार रुपये की पारिवारिक लाभ राशि और विधवा पेंशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। मौके पर पहुँचे प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय और विधायक प्रतिनिधि कृष्णा राम ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख की मुआवजा राशि एवं हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...