⚡ ब्रेकिंग News

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, बिजली के खंभे से टकराई बाइक— युवक की हुई दर्दनाक मौत.



महराजगंज:-श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक के पास मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित निषाद (19) पुत्र विनय निषाद निवासी अंबे चौक केवट टोला, थाना पडरौना जनपद कुशीनगर अपने भांजे भोलू निषाद निवासी ग्राम सभा पचरुखिया, थाना भिटौली जनपद महराजगंज के साथ पिपराइच में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक धनहा नायक गांव के समीप पहुंचे, उसी दौरान तेज रफ्तार के चलते बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अमित निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल अमित निषाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के समय बाइक पर मौजूद भोलू निषाद को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना लगातार हादसों विस्तार सीगवाल का कारण बन रहा है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

       प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...