गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के सोनपुरा गांव में गुरुवार (12 मार्च 2026) की शाम लगभग 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर आधा मिट्टी मिला हुआ बालू लेकर तेज़ गति से मुख्य सड़क पर जा रहा था। उसी समय सड़क किनारे राजनाथ मेहता के नए मकान अधूरा निर्माण हुआ था । राजनाथ मेहता की पत्नी कलिता देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष) सड़क किनारे गिट्टी बीनकर जमा कर रही थीं। इसी दौरान तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया और आगे जाकर ईंटों पर चढ़ गया।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मझिआंव अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम देर रात तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग काफी आक्रोशित थे।
बाद में कांडी प्रखंड कार्यालय के नाजीर अजीत कुमार व। पंचायत सचिव अंजनी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि सरकार के प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। फिर भी ग्रामीण अड़े रहे, वहीं ट्रेक्टर चालाक को पुलिस अपने कब्जे ले लिया है आगे क्या हुआ पढ़ें अगले खबर में।

Post a Comment