देव से मो अरशद .
ATH NEWS 11:- औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड क्षेत्र के कन्तरी नूरी मस्जिद में तरावीह की नमाज़ 21रमजान को 30 पारा मुकम्मल हुई इस दौरान हाफिज साहब का नजराना 41000 ₹ मिला और लोगों ने मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इरशाद आलम को गुलाब पोसी करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी इस दौरान मुल्क की खुशहाली की दूवाएं की गई नूरी मस्जिद का सदर मास्टर मोहम्मद शफीक साहब ने कहा कि हम सब खुशनसीब हैं कि हमें मुबारक महीना मवसर हुआ उन्होंने मुल्क में अमन व शांति की दूवा करते हुए कहां की सभी लोग आपस में भाईचारा बना कर रखें और एक दूसरे के बारे में हमेशा अच्छा सोचें इस मौके पर लोगों को तबारूक भी तकसीम किया गया रोजदारों को खिताब करते हुए मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इरशाद साहब ने कहा कि माह ए रमजान में तरावीह की नमाज की बड़ी फजीलत है तरावी की नमाज में रोजा रखने वालों से लेकर बच्चे बूढ़े और नौजवान मस्जिदों में उपस्थित होकर पढ़ते हैं इस नमाज को पढ़ने घर से निकलने वाले हर रोजेदार को मस्जिद तक पहुंचने के हर कदम पर सवाब मिलता है रमजान रहमतों मगफिरत और अल्लाह की रजामंदी हासिल करने का महीना है उन्होंने फरमाया कि इसके लिए नमाज रोजा और इबादतों के साथ यह जरूरी है कि हम अल्लाह के बंदों पर रहम करें इस मौके पर सदर मोहम्मद अशरफ साहब, सेक्रेटरी मोहम्मद मास्टर तवाब साहब, मोहम्मद फिरोज, डॉक्टर मोहम्मद अनवर, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद मुख्तार आलम, मोहम्मद मुर्तुजा, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मंजूर आलम समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे.

Post a Comment