महराजगंज, 17 मार्च 2026। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
अभियान के तहत शिकारपुर चौराहा और सिंदुरिया चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की। इस दौरान कई वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा कुल 05 वाहनों का चालान करते हुए 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह

Post a Comment