⚡ ब्रेकिंग News

मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले में दिखा अदम्य साहस और अनुशासन, ​भारतीय सेना को कल मिलेंगे 281 नए जांबाज।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11 GROUP ​:-गयाजी शौर्य और समर्पण का संगम ओटीए में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले और गौरव पदक समारोह संपन्न.

आज दिनांक गायजी जनपद में 06/3/2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), गया में 28वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को 'मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले' और 'गौरव पदक फेलिसिटेशन' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पासआउट होने वाले ऑफिसर कैडेट्स ने अपने हैरतअंगेज युद्ध कौशल और अनुशासन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।


​मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य समारोह में दक्षिण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM, AVSM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ओटीए गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विवेक कश्यप (PVSM, AVSM, VSM) सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद थे।​साहस और कला का अद्भुत प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण घुड़सवारी प्रदर्शन रहा, जिसमें कैडेट्स ने टेंट पेगिंग और बाधा दौड़ के माध्यम से अपने बेहतरीन संतुलन और साहस का परिचय दिया। जिम्नास्टिक्स और 'हाई हॉर्स डिस्प्ले' के दौरान कैडेट्स की फुर्ती और शारीरिक समन्वय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रात के आकाश में हुई शानदार आतिशबाजी ने समारोह के उत्साह को दोगुना कर दिया। ​परिजनों को मिला 'गौरव पदक' सैन्य परंपरा को निभाते हुए इस अवसर पर 'गौरव पदक समारोह' का भी आयोजन किया गया। इसमें देश सेवा के लिए अपने बच्चों को समर्पित करने वाले माता-पिता को 'गौरव पदक' से सम्मानित किया गया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि इन परिवारों का मूक बलिदान ही भारतीय सेना की असली ताकत है। सम्मान समारोह के बाद एक भव्य रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया।

​कल होगा ऐतिहासिक लम्हा-

बता दें कि शनिवार, 07 मार्च 2026 को ओटीए गया के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। कल आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल (पुरुष) के 253 और महिला कोर्स की 28 ऑफिसर कैडेट्स भारतीय सेना में बतौर अधिकारी कमीशन प्राप्त करेंगे। यह ओटीए गया में एसएससी (टेक) कोर्स की तीसरी ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...