ATH NEWS 11:-भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर है.
संजू सैमसन ने 89 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि ईशान किशन और शिवम दुबे ने क्रमशः 39 और 43 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए.
इंग्लैंड की टीम 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। जेकब बेथल ने 105 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
भारत का फाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जो 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Post a Comment