⚡ ब्रेकिंग News

मुठभेड़ में छात्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, 12वीं की छात्रा की घर में घुस की थी हत्या।




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।




ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती जिले के थाना कलवारी थाना क्षेत्र के माझा इलाके में अनुष्का हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनदीप को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर दिया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।



बैडारी एहतमाली गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का की घर में घुसकर हत्या करने के बाद से ही मनदीप फरार था। बताया जाता है कि आरोपी ने छात्रा की मां पर भी गोली चलाई थी, लेकिन गोली न चलने के कारण उनकी जान बच गई थी। यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।



थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कलवारी पुलिस, एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीमें मनदीप की तलाश में जुटी थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर भागने की कोशिश कर रहा है।


घेराबंदी के दौरान माझा इलाके में आरोपी मनदीप ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई। इस दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह के बाजू को छूती हुई निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए।



पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी मनदीप के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।



घायल आरोपी मनदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस की कड़ी निगरानी में है। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...