⚡ ब्रेकिंग News

114 मोमबत्तियों से जगमगाया गयाजी समाहरणालय,धूमधाम से मनाया गया बिहार का 114वां स्थापना दिवस।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATHNEWS 11GROUP :-​गयाजी 22/3/2026 को आज गयाजी जिले में बिहार का 114 वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर संध्या समय स्थानीय समाहरणालय परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया गया। बिहार की स्थापना के 114 वर्षों का प्रतीक स्वरूप परिसर में 114 मोमबत्तियां जलाई गईं, जिससे पूरा वातावरण प्रकाशमय हो उठा।

​दीप प्रज्वलन के पश्चात एक औपचारिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर आयुक्त गया अपर समाहर्ता परितोष कुमार, अपर समाहर्ता आपदा अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित कई वरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से केक काटकर बिहार दिवस की खुशियां साझा कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...