⚡ ब्रेकिंग News

101 नवाचारी शिक्षक TBT अवॉर्ड से हुए सम्मानित।


101 नवाचारी शिक्षक TBT अवॉर्ड से हुए सम्मानित।


सासाराम:- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नवाचार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 शिक्षकों को TBT अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. नीरज कुमार मौर्य ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


सम्मानित शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय बरडीहा के लियाकत अली एवं शिवमुनी सिंह, प्राथमिक विद्यालय बड़की खैरी के जयप्रकाश सिंह यादव, कृष्णा मुरारी, रमेश कुमार तिवारी, ममता पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर सभी शिक्षक सम्मान पाकर काफी उत्साहित नजर आए।


कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और “घर-घर शिक्षा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयासों से निश्चित ही समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।

 इन आयोजनों का उद्देश्य 'मेरी मोबाइल, मेरी शिक्षा' के तहत नवाचार करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

इस कार्यक्रम का उदेश्य है की 22मार्च 2026 को (DIET सासाराम ) में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों  एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया। 

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा को रुचिकर बनाना इन का उदेश्य है।

समारोह के दौरान शिक्षकों ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए अभिनय, शैक्षिक लोकनृत्य,  और लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा, शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें देसी संसाधनों से तैयार मॉडल और चार्ट दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते रहे। इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि सीमित साधनों में भी बेहतर शिक्षा संभव है।रोहतास जिले के सासाराम स्थित डेट परिसर में टीबीटी द्वारा एक सहायक शिक्षकों को किया गया सम्मानित।जिले के विभिन्न प्रखंडों से शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए।यह कार्यक्रम  फाउंडर डॉक्टर कुमार गौरव के दिशा निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का नेतृत्व  प्रमंडलीय उपाध्यक्ष ममता पांडेपटना एवं प्रमंडल की मीडिया प्रभारी दिव्यांशी  के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रोहतास जिले के कुल एक सौ शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि शिक्षक कबाड़ से बेकार सामानो को एकत्रित कर कर रहे हैं नवाचार ।जिसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा बेकार सामग्री से उपयोगी शैक्षणिक उपकरण टीएलएम तैयार करने की अनोखी पहल को प्रदर्शित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर  विज्ञान प्रदर्शनी, सात प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिले के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं के द्वारा अपनी सांस्कृति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम डायट सासाराम रोहतास के प्राचार्य के देखरेख में संपन्न हुआ।साथ ही बिहार दिवस के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।जिससे इस कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ते हुए नजर आई। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और शिक्षकों के प्रयासों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिसमें रोहतास जिला की 11 सदस्य टीम के सहयोग से इस कार्यक्रम को किया गया सम्पन्न। 11 सदस्य टीम :- पिंकी कुमारी,ममता कुमारी, बलजीत सिंह, अखलाल अहमद, सरवर आलम, सद्दाम हुसैन, धर्मेंद्र कुमार,नंदनी कुमारी,श्वेता मिश्रा, अमृता, काजल वर्मा साथ ही सभी शिक्षकों को सासाराम डायट के प्राचार्य नीरज सर के द्वारा सम्मानित किया गया थीम था कबाड़ से जुगाड़ शिक्षक करें नवाचार।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...