⚡ ब्रेकिंग News

अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान STF पर हमला कर छीनी गई सरकारी पिस्टल और अवैध हथियारों के साथ 5 भये गिरफ्तार।


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की की रिपोर्ट।





ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी जनपद में एस०टी०एफ० टीम के द्वारा मुफस्सिल थाना कांड सं0-1038/24 के प्राथमिकी अभियुक्त (संजय मांझी) की गिरफ्तारी हेतु ग्राम खिरीयावां में रेकी की जा रही थी, इसी दौरान कुछ लोग जो मछली दुकान पर बैठे हुए थे चोर-चोर का हल्ला कर अभियुक्त स्थानीय लोगो के सहयोग से एस०टी०एफ० टीम पर हमला कर सरकारी पिस्टल छिन लिया गया जिसमें एस०टी०एफ० के कुछ जवानो को गंभीर चोट लगी, जिसे ईलाज हेतु मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में मगध मेडिकल थाना कांड सं0 58/26, दिनांक 23/02/2026 दर्ज किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 तथा थानाध्यक्ष मगध मेडिकल एवं थाना के सशस्त्र बल के साथ गहन छापामारी करते हुए तलाशी लिया गया जिस क्रम में अभियुक्तों के द्वारा एस०टी०एफ० टीम से छिनी गई पिस्टल एवं गोली सही सलामत बरामद किया गया तथा छापेमारी एवं तलाशी के क्रम में केन्दुई से 01 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 07 जिंदा गोली, 04 खोखा 04 घंटे के अंदर बरामद किया गया तथा एस०टी०एफ० टीम पर हमला करने वाले कांड में सहयोग करने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध 01 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 07 जिंदा गोली, 04 खोखा के संबंध में मगध मेडिकल थाना द्वारा कांड सं0 59/26, दिनांक 23/02/2026 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम  पता।


आकाश कुमार,पि० लखन चौधरी,


मंटु कुमार,पि० अनिल चौधरी,

कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ कन्हाई चौधरी,पि० स्व० धन्नो चौधरी, सभी सा० खिरियावां, थाना


मगध मेडिकल, जिला गया


दो महिला अभियुक्त


देशी कट्टा-01


पिस्टल-01


जिंदा कारतुस-07


खोखा-04

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...