संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-दिनांक-23/02/2026 को गया पुलिस को सूचना मिली कि लुटुआ थानान्तर्गत ग्राम महराव स्थित पहाड़ी में नक्सलियो द्वारा विस्फोटक पदार्थ एवं विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली सामाग्री छुपाकर रखी गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), पारा मिलिट्री बल के कमांडेंट के संयुक्त नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, लुटूआ थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मी, बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा ग्राम महरॉव स्थित पहाड़ी के पास विशेष सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान महराव जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सली दस्तावेज बरामद किया गया साथ ही 03 IED को विनष्ट किया गया। इस संबंध में लुटुआ थाना कांड संख्या-16/26, दिनांक-23/02/2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
यह बरामदगी नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और बेहतर करने में सहायक सिद्ध होगा। गया पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
बरामद सामानों का विवरणी :-
* कारतुस -05
बैट्री-03
हेक्सा ब्लेड-01
* गैस लाइटर-10
* मीटर वायर-350
* नक्सल यूनिफार्म 01
* स्लीपिंग बैग-01
* डेटोनेटर वायर-01

Post a Comment