⚡ ब्रेकिंग News

आयल फागुन के महीनवां गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ ब्राह्मण सेना का होली मिलन समारोह।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS11GROUP-आज दिनांक 28/2/2026 को गायाजी जनपद डोभी फिल्ड में होली मिलन समारोह का आयोजन ,आयल फागुन के महीनवा ब्राह्मण सेना ने मनाया होली मिलन समारोह संवाद सूत्र,जागरण डोभी  शनिवार को डोभी फील्ड स्थित लवली एजुकेशन एकेडमी के प्रांगण में ब्राह्मण सेना की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र ने की। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यस्तरीय लोकगीत गायक अजय कुमार मिश्र, विद्या पाठक एवं उनके सहयोगियों ने ‘आयल फागुन के महीनवा जैसे होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया। फाग और पारंपरिक गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे। पूरा परिसर अबीर-गुलाल और होली के रंगों से सराबोर नजर आया। समारोह में विशिष्ट अतिथि राजेंद्र दुबे, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमचंद तिवारी तथा डोभी ठाकुरबाड़ी के पुजारी सरयू दास जी महाराज को जय कुमार पाठक द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। आयोजकों ने इसे सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला सफल आयोजन बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...