⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी बोधगया में ​ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में जुटे राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत बिहार के बोधगया में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 -आज दिनांक 28/2/2926को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत बिहार के तत्वावधान में बोधगया के ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भर के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द, भाईचारे व एकता का संदेश दिया।

समारोह के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम, हास्य-व्यंग्य और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। वक्ताओं ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल व एकजुटता मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर गया जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, राजू रंजन कुमार दिनेश पंडित,संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा, संतोष कुमार शिवांशु कुमार,गोपाल कुमार, सर्वेंद्र  कुमार, रोशन कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...