⚡ ब्रेकिंग News

अवैध स्पा सेंटर पर छापेमारी, तीन महिलाएं व एक युवक दबोचाये.





महाराजगंज:-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा के दक्षिणी बाईपास स्थित क्लासिक कम्फर्ट स्पा सेंटर पर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई का नेतृत्व फरेंदा के एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने किया।एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि स्पा सेंटर बिना वैध एनओसी के संचालित हो रहा था। संस्थान के पास आयुष मंत्रालय से भी कोई अनुमति नहीं पाई गई हैं। जांच के दौरान मौके से तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिन्हें पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है।


प्रशासन के अनुसार, यह स्पा सेंटर छतरी पुल से लगभग दो सौ मीटर दक्षिण दिशा में बाइपास रोड पर स्थित है। पूर्व में भी इस केंद्र पर छापेमारी की गई थी, लेकिन दोबारा अवैध रूप से संचालन किए जाने की शिकायत मिलने पर पुनः कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया गया।एसडीएम ने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाओं के पास मिले आधार कार्ड संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है। मौके से कैमरे का डीवीआर रजिस्टर और अन्य अभिलेख जब्त कर जांच के लिए ले जाए गए हैं।

छापेमारी के दौरान तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, फरेंदा चौकी प्रभारी अजय कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

      प्रभारी महराजगंज

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...