सासाराम:-शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित वेंडिंग जोन के बाहर ठेला-खोमचा लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा।
नगर निगम कर्मी अनुगम कुमार ने बताया कि नो वेंडिंग जोन में व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ठेला संचालकों से अपील की कि वे शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए केवल चिन्हित वेंडिंग जोन में ही अपना ठेला लगाएं।
प्रशासन ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे सब्जी एवं फल की खरीदारी निर्धारित वेंडिंग जोन से ही करें। इससे न केवल यातायात बाधित नहीं होगा, बल्कि शहर की व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment