⚡ ब्रेकिंग News

शराब के नशे में बवाल, बांस के फट्टे से हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार, कार व मोबाइल जब्त.




शराब के नशे में बवाल, बांस के फट्टे से हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार, कार व मोबाइल जब्त.


महराजगंज-18 फरवरी 2026। जनपद महराजगंज में मारपीट और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 48/26 धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। क्या है पूरा मामला? 

17 फरवरी 2026 की रात लगभग 9:41 बजे भटहट–पनियरा मुख्य मार्ग स्थित ग्राम मंगलपुर चौराहे पर कबाड़ी की दुकान के पास शराब पीने के दौरान विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोप है कि पवन गुप्ता, धनंजय सिंह और आशीष सिंह ने बांस के फट्टे से मंदीप (निवासी सुमेरगढ़, थाना श्यामदेउरवा) और उसके मित्र वारिश अंसारी (निवासी डोहरिया बाजार, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों को तत्काल निजी वाहन और एंबुलेंस से उपचार हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस ने दबिश देकर 18 फरवरी 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार आरोपीपवन गुप्ता (26 वर्ष),धनंजय सिंह (33 वर्ष),आशीष सिंह (30 वर्ष)

सभी निवासी मंगलपुर, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।

घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (बांस का फट्टा),चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन

एक सीजशुदा बैलेनो कार (UP 56 AH 7090)

 गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल निर्भय कुमार और कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...