⚡ ब्रेकिंग News

नेपाल कनेक्शन का खुलासा.- एसएसबी कैंप के पास 500 नशीली कैप्सूल संग दो तस्कर गिरफ्तार.


नेपाल कनेक्शन का खुलासा.- एसएसबी कैंप के पास 500 नशीली कैप्सूल संग दो तस्कर गिरफ्तार.



महराजगंज-पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगदवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बरगदवा क्षेत्र में एसएसबी कैंप के पास मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को 500 नशीली कैप्सूल, बाइक और मोबाइल समेत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मंजेकर गोंड़ (20 वर्ष) निवासी बरगदवा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज तथा शमसेआलम मंसूरी (19 वर्ष) निवासी चमनटोला वार्ड नं. 5 थाना महेशपुर, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की तस्करी और बिक्री में लिप्त थे।

 500 नशीली कैप्सूल बरामद -

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 241 कैप्सूल PROXYCO SPAS एवं 259 कैप्सूल ANTI SPASMODIC कुल 500 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गईं। इसके अलावा एक रेडमी 9आई मोबाइल फोन, एक HF डीलक्स मोटरसाइकिल (नं0 UP56AF4449), 120 रुपये भारतीय व 100 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई।

 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज -

घटना के संबंध में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 011/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी दिनांक 17 फरवरी 2026 को रात्रि 22:38 बजे एसएसबी कैंप बरगदवा के पास से की गई।

 संयुक्त टीम की सक्रियता रंग लाई ----

कार्रवाई में थाना बरगदवा की टीम के उ0नि0 रवीन्द्र नारायण मिश्र, उ0नि0 शिवम राय, उ0नि0 अजीत कुमार भारती, हे0का0 रत्नेश राव तथा एसएसबी के एसआई जीडी युवराज सिंह, एचसी जीडी मनोज कुमार, सीटी जीडी चिन्ता हरन व प्रदीप कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...