⚡ ब्रेकिंग News

अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उड़ान”: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और वैज्ञानिक संगोष्ठी में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का स्वर.





महराजगंज-जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और वैज्ञानिक व्याख्यान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा — “ भारत में अंतरिक्ष की उड़ान: क्यों और कैसे ?”

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सी. एम. नौटियाल ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों और विज्ञान प्रेमियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सामरिक शक्ति और वैज्ञानिक शोध का सशक्त प्रतीक है।

डॉ. नौटियाल ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने कम लागत वाले और विश्वसनीय रॉकेट प्रक्षेपणों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। गगनयान जैसे मानव मिशन भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। यह अभियान केवल वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने की ठोस पहल है।

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जनपद के 20 इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा 35 नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए गए। मॉडलों में अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषय प्रमुख रहे। डॉ. नौटियाल ने प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, डॉ. अजय कुमार मिश्रा और विजय बहादुर सिंह की उपस्थिति में प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि यही युवा वैज्ञानिक देश के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

विज्ञान मॉडल उद्बोधन के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया। स्वागत एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने निभाई, जबकि संयोजक डॉ. विपिन यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल वैज्ञानिक चेतना का उत्सव बना, बल्कि युवाओं में नवाचार और अनुसंधान के प्रति नई ऊर्जा भी भर गया।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...