संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-दिनांक-29/01/2026 को वादी के द्वारा फर्दबयान दिया गया कि ये अपने टोटो से एक व्यक्ति को सीताकुण्ड के पास छोड़ कर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा इन्हे रोककर मारपीट करते हुए इनका पैसा, मोबाईल एवं टोटो छीनकर भाग गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-98/26, दिनांक-29/01/2026, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों कि गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर इस कांड में संलिप्त 01 रंजीत कुमार,पि० भोला यादव, सा० श्रीरामपुर, थाना फतेहपुर, जिला गया को लूटी गई मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त पकड़ाए अभियुक्त रंजीत कुमार के निशानदेही पर ग्राम डुमरीचट्टी में छापामारी कर इस कांड में संलिप्त 02. युवराज कुमार,पि० विरेन्द्र यादव, सा० डुमरीचट्टी, थाना फतेहपुर, जिला गया को गिरफ्तार किया गया।
उक्त पकड़ाए दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर ग्राम धरहरा में छापामारी कर इस कांड में संलिप्त अभियुक्त 03. बब्लू कुमार, पि० हरी प्रसाद यादव, सा० धरहरा, थाना फतेहपुर, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए बब्लू कुमार के निशानदेही पर ग्राम पुरानी बथानी में छापामारी कर इस कांड में संलिप्त अभियुक्त 04. सिंटु कुमार, पि० प्रेमन प्रसाद यादव, सा० पुरानी बथानी, थाना गुरपा, जिला गया को गिरफ्तार किया गया एवं टोटो के बारे में पूछ ताछ किये तो बताया कि टोटो राकेश कुमार को दिए है।
उक्त पकड़ाए सिंटु कुमार के निशानदेही पर ग्राम चन्दाखुर्द में छापामारी कर इस कांड में संलिप्त अभियुक्त 05. राकेश कुमार, पि० पप्पु प्रसाद यादव, सा० चन्दाखुर्द, थाना वजीरगंज,
जिला गया को गिरफ्तार किया गया एवं लूटी गई टोटो को वजीरगंज थानाक्षेत्र में ग्राम तरवों से बरामद किया गया।
पकड़ाए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-
रंजीत कुमार, पि० भोला यादव, सा० श्रीरामपुर,
युवराज कुमार, पि० विरेन्द्र यादव, सा० डुमरीचट्टी,
बब्लू कुमार, पे० हरी प्रसाद यादव, सा० धरहरा, तीनों थाना फतेहपुर, सिंटु कुमार, पि० प्रेमन प्रसाद यादव, सा० पुरानी बथानी, थाना गुरपा,
राकेश कुमार, पि० पप्पु प्रसाद यादव, सा० चन्दाखुर्द, थाना वजीरगंज, सभी जिला गया।
बरामदगीः-
टोटो-01
मोबाईल-01
बब्लू कुमार का अपराधीक इतिहास अबतक प्राप्त सूचना अनुसार :-
1. मुफस्सिल थाना कांड सं0-300/21, दिनांक 03/07/2021, धारा-379/411 भा०द० क्रि० ।
2. मुफस्सिल थाना कांड सं0-92/23, दिनांक 21/01/2023, धारा-185 (ए)/भा०द०वि० एवं 37 बिहार मद्यनिषेध।
3. मुफस्सिल थाना कांड सं0-797/25, दिनांक 12/08/2025, धारा-309 (4) बी०एन०
4. मुफस्सिल थाना कांड सं0 858/25, दिनांक 26/08/2025, धारा-303 (2) बी०एन०
युवराज कुमार का अपराधीक इतिहास अबतक प्राप्त सूचना अनुसार :-
1. मुफस्सिल थाना कांड सं0-797/25, दिनांक 12/08/2025, धारा-309 (4) बी०एन०एस० । 2. मुफस्सिल थाना कांड सं0 858/25, दिनांक 26/08/2025, धारा-303 (2) बी०एन०एस० ।
Post a Comment